in

आत्म-समर्पण की प्रार्थना (चार्ल्स डी फॉकॉल्ड)

frerecharles
wikimedia

हे मेरे पिता,

मैं अपने आपको तुम्हें सौंपता हूँ,
तुम मेरे साथ जो चाहो करो।

तुम मेरे साथ जो कुछ भी करो,
उसके लिए मैं तुम्हें धन्यवाद देता हूँ।

मैं हर चीज़ के लिए तैयार हूँ,
मैं हर चीज़ स्वीकार करता हूँ।
बस तुम्हारी इच्छा मुझमें
और तुम्हारे सभी प्राणियों में पूरी हो।
मेरे ईश्वर, मैं और कुछ नहीं चाहता।

मैं अपनी आत्मा को तुम्हारे हाथों में सौंपता हूँ।
मैं उसे तुम्हें देता हूँ, मेरे ईश्वर,
अपने हृदय के सारे प्रेम के साथ,
क्योंकि मैं तुमसे प्रेम करता हूँ।

और क्योंकि प्रेम की यही आवश्यकता है,
मैं अपने आपको तुम्हें अर्पित कर दूँ,
अपने आपको तुम्हारे हाथों में
बिना किसी सीमा के सौंप दूँ,
अनंत विश्वास के साथ,
क्योंकि तुम मेरे पिता हो।

चार्ल्स द फूको

St_Ignatius_of_Loyola_1491-1556_Founder_of_the_Jesuits

संत इग्नाटियस ऑफ लोयोला की जीवनी

baby-4077353_1280

जीवन के लिए प्रार्थना (जॉन पॉल द्वितीय)